पाटन | संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय मर्रा में 15 अगस्त 2026 को अपना 80 वांँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस मौके पर पारंपरिक ध्वजारोहण समारोह, देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें आज़ादी के मूल्य, राष्ट्र के प्रति देश प्रेम एवं एक भारतीय के कर्तव्य के महत्व पर ज़ोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल वर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय सैल्यूट दिया। इस दौरान पूरे कैंपस में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी। भारत माता की जय के जयकारे के पश्चात मंचीय कार्यक्रम किया गया!
सभा को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि डॉ. अनिल वर्मा ने छात्रों से आज़ादी का महत्व समझने और देश की तरक्की में सक्रिय रूप से योगदान देने का आग्रह किया।
आगे डॉ वर्मा ने चरित्र निर्माण और भारत के ज़िम्मेदार भविष्य के नागरिकों को तैयार करने में शिक्षा की भूमिका पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम के शुरुआत में एन एस एस इकाई के 29 छात्रों को प्रमाणपत्र महाविद्यालय के अधिष्ठाता के हाथों से वितरण किया गया!
कार्यक्रम का संचालन डॉ किरण नागराज ने किया! सभी उपस्थित को स्वल्पाहार वितरण से किया गया ।
इस अवसर पर संस्था के अधिकारी, कर्मचारि सहित छात्र -छात्राऐ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे!







