शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव आर–भरर में देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश केला जी के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण किया । महाविद्यालय परिवार के सभी अधिकारी ,कर्मचारी ,एलुमनी विद्यार्थी, वर्तमान विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के सदस्य गण एवं ग्राम जामगांव आर के सरपंच रूपेंद्र शुक्ल जी ने अपनी उपस्थिति से देश भक्ति के इस पर्व को पूरी गरिमा और जिम्मेदारी से निभाने का संकल्प लिया । प्राचार्य ने अपने संदेश में विकसित राष्ट्र के लिए सभी की भागीदारी को समझाया वहीं अध्यक्ष नरेश केला जी ने देश निर्माण में सभी को साथ लेके चलने की बात कही । सरपंच श्री रूपेंद्र शुक्ल जी ने छोटे छोटे प्रयासों से देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया । ध्वजारोहण के उपरांत पर्यावरण संरक्षण की और एक कदम बढ़ते हुए इस वर्ष सभी सम्माननीय जनों को राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों द्वारा स्वयं आम, अमरूद, जामुन जैसे पेड़ों के पुष्प पौध उपहार स्वरूप दिये गये जिसे लगा के पर्यावरण सहयोग का संकल्प भी सभी से लिया गया । इसके बाद शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी के संयोजन में देश विभाजन की त्रासदी विषय पर भाषण , परिचर्चा, और देशभक्ति गीत ,कविता का आयोजन किया गया । विद्यार्थियों ने 1947 में हुए देश के बंटवारे उसके आधार , रेड क्लिफ लाइन को जाना और भविष्य में देश के टुकड़े नहीं होने देंगे का संकल्प लिया । इस अवसर पर हाल ही में सेवा निवृत हुए श्री पूरण मल शर्मा एवं अगस्त माह में रिटायर होने वाले लेखपाल श्री गिरीश देशपांडे जी को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में श्री उमाशंकर शुक्ला, श्रीमति शैलेन्द्री मंडावी, श्री मनीष जैन , श्री पूर्णेंद सिन्हा, श्री रामकुमार चंद्राकर, श्री सागर ,श्री मेघनाथ नागवंशी सहित अनेक गणमान्य जनभागी सदस्यों ने देश निर्माण में सहयोग की बात कही। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ नरेश धर दीवान ने किया ।







