शिव जी की प्रतिमाओं को पत्थर से तोड़फोड़ कर खण्डीत करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

संजय साहू अंडा। थाना अण्डा पुलिस टीम के द्वारा अपराध क्रमांक 43/2024 धारा 295ए भादवि के हिन्दु समाज की भावनाओं की आस्था को ठेश पहुचा कर मंदिर पर स्थापित भगवान शिव जी की प्रतिमाओं को पत्थर से तोड़फोड़ कर खण्डीत करने वाले फरार आरोपी की त्वरित कार्यवाही गिरफतार किया गया। ग्राम आलबरस मालिक तलाब, शीतला तलाब आम जगह पर स्थापित भगवान शिव जी की प्रतिमा को मामले के आरोपी रोहित कुमार यादव पिता घनश्याम यादव उम्र 23 वर्ष पता आलबरस थाना अण्डा जिला दुर्ग व्दारा हिन्दु समाज की भावनाओं, आस्था को ठेश पहुचा कर पत्थर से तोड़फोड़ कर प्रतिमाओं को खंड़ीत किया हैं। मामले के विवेचना में आरोपी के व्दारा मामलें में उक्त अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफतार न्यायालय आदेश ज्यु० रिमाण्ड पर केन्द्री जेल दुर्ग में निरुध्द किया गया हैं।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्रध्दा पाठक एएसआई राघवेन्द्र सिंह, प्र.आर. कौशलेन्द्र सिंह, आर उमाकांत वर्मा, तेजेश्वर साहू,नितेश कुर्रे, तृप्ति ध्रुवे की मुख्य भूमिका रही है।