भिलाई। चुनरी यात्रा के दौरान युवकों से मारपीट, चाकूबाजी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।


मिली जानकारी के मुताबिक चटाई क्वार्टर कैंप-2 से शीतला मार्केट दुर्गोत्सव के दौरान माता अम्बे की चुनरी यात्रा निकल रही थी। तभी रात 9 बजे कुछ धर्म विशेष के लोगों की अन्य युवकों से विवाद हो गया। भीड़ को देख विवाद बढ़ गया। तभी कुछ युवकों ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर जमकर हमला कर दिया। चाकू मारने वाले कौन है इसे लेकर छावनी पुलिस खोजबीन करने में जुटी हुई है। घटना को लेकर आसपास के लोगों द्वारा जमकर विरोध कर भीड़ छावनी थाने पहुंची। लेकिन हमला करने वाले आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाने से माहौल काफी गरमा गया है। इसके कारण पुलिस के खिलाफ भी प्रदर्शनकारी नारेबाजी किया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के आधार पर अपराध दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बहरहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है






