संजय साहू / अंडा। थाना अंडा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अछोटी के एक युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसके अश्लील वीडियो के आधार पर लगातार दैहिक शोषण करने वाले आरोपित और उसके एक सहयोगी को अंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, जबरदस्ती घर में घुसने और धमकाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। अंडा थाना प्रभारी आनंद राम शुकला के मार्गदर्शन से उपनिरीक्षक तुलसी राम साहू पुलिस ने बताया कि ग्राम अछोटी भाटापारा निवासी आरोपित विष्णु यादव (40) ने बीते छह जुलाई को पीड़िता के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया था। उस दौरान का आरोपित ने विडियो बना लिया था और वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर उसका दैहिक शोषण करता रहा। आरोपित उसे धमकाकर 22 अगस्त को डोंगरगढ़ ले गया था और वहां उससे शादी की थी। डोंगरगढ़ ले जाने में आरोपित विष्णु यादव को दोस्त बलराम देशमुख (24) निवासी ग्राम अंजोरा (ढाबा) थाना बोरी ने उसका साथ दिया था। पीड़िता ने इसकी पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी कर उन्हें गिरफ्तार किया है और जेल भेजा है।

- December 13, 2023