आरोपी ने महिला के ऊपर लोहे की हंसिया से किया कई बार ताबड़तोड़ हमला, पाटन पुलिस ने हत्या करने के प्रयास के आरोपी को किया तत्काल गिरफ्तार

कल्याणी साहू

पाटन । आज दिनांक 26/3/ 22 को प्रार्थी सेवक राम ढीमर पिता प्यारेलाल उम्र 56 वर्ष निवासी अकरा पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहू दुर्गा ढीमर पति खगेश उम्र 28 वर्ष को आरोपी नेमीचंद साहू पीता मंत्री राम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दुलना थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर ने लोहे के हंसीया से कई बार ताबड़तोड़ हमला कर दिया है और पिड़िता गंभीर रूप से पाटन हॉस्पिटल में भर्ती है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 48 बेटे का इस धारा 294 506 323 307 341 भादवी कायम कर घटना के हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का निर्देश दिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग अनन्त साहू एवं एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर द्वारा टीम गठित कर थाना प्रभारी पाटन शिवानंद तिवारी को निर्देशित किया गया जिस पर घेराबंदी कर आरोपी नेमीचंद साहू को हिरासत में लिया गया एवं आरोपी के कब्जे से खून से लहूलुहान घटना के समय पाना कपड़ा एवं खून लगा लोहे का हसिया जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया आरोपी को त्वरित गिरफ्तारी में थाना पाटन के उपनिरीक्षक राधेश्याम जुर्री प्रधान आरक्षक दिलीप राऊत. अनिल शुक्ला आरक्षक दिनेश्वर पठारे. तुषार वर्मा. रेखाराम यादव की सराहनीय भूमिका रही

नाम आरोपी-नेमीचंद साहू पिता मंत्री राम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दुलाना थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़