नाबालिक बच्ची से दुश्कर्म करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में



      डोंगरगढ़।  थाना डोंगरगढ मे पीड़िता के माँ के रिपोर्ट पर एवं डॉ0 मुलाहिजा के आधार पर आरोपी के विरूद्ध धारा- 65(2) बीएनएस, 4(2) पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
         घटना की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक महोदय  मोहित गर्ग, एएसपी  राहुल देव शर्मा व एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीश कुंजाम द्वारा प्रकरण के विवेचना हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ उपेन्द्र कुमार शाह द्वारा अपने पुलिस स्टॉफ के साथ आरोपी ज्ञानी चौरे पिता पंचू चौरे उम्र- 53 साल निवासी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगंाव छ0ग0 का पता तलाश कर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से आज दिनांक- 15.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपीः*-  ज्ञानी चौरे पिता पंचू चौरे उम्र- 53 साल डोंगरगढ़, जिला राजनांदगंाव छ0ग0

           उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उनि रामेश्वरी बधेल, सउनि विजय साहू, प्र0आर0- प्रकाश चन्द्रवंशी, आरक्षक योगेश कुमर साहू, टी0जी0 आर0 अशोक नेहा बंजारे , का सराहनीय कार्य रहा।