सिमगा में बटनदार चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार।



भाटापारा। सिमगा नगर में लूट की घटना करने वाले आरोपी को रिपोर्ट के 12 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपने एक अन्य फरार साथी के साथ मिलकर तिल्दा रोड गैस गोदाम के पास सिमगा में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर चाकू दिखाकर प्रार्थी से ₹2500 लिया गया लूट उक्त लूट प्रकरण में  आरोपी को गिरफ्तार कर उससे एक बटनदार चाकू एवं लूट की रकम 1500 रुपये की राशि बरामद किया गया आरोपी राहुल पंजवानी उम्र 26 साल निवासी नेवरा थाना तिल्दा जिला रायपुर का रहने वाला है।