अर्जुनी।थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा रेलवे लाइन में लोहे का गर्डर रखने वाले आरोपियों को किया गया। बता दे कि आरोपियों द्वारा होलीका दहन के दरमियानी रात को भाटापारा-अंबुजा सीमेंट संयत्र के मिरगी गेट रेलवे लाइन के लोहे का गर्डर डालकर रेलवे को क्षति पहुचाने के उद्देश्य से पटरी लाइन अवरोध किया गया था। उक्त आरोपियों द्वारा शराब के नशे मे अर्जुनी रेलवे फाटक के पास, रेलवे लाइन के लोहे का गर्डर डाल दिया गया रेलवे लाइन लोहे का गर्डर से टकराने से रेलवे इंजन का कैटल गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया।

समय पर ड्राइवर के सचेत होने की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई ।विदित हो कि दिनांक 14.03.2025 को रात्रि 01.40 बजे लगभग सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अर्जुनी रेलवे फाटक के पास (एम.आर. एल.बी प्राइवेट साइडिंग किमी.13/01-12/15 के मध्य भाटापारा से अंबुजा साइडिंग के मध्य) किसी अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा रेलवे लाइन के किनारे पड़े दो रेलवे लाइन लोहे के गर्डर को, जिनकी लंबाई 05 मीटर एवं 03 मीटर है, उठाकर रेलवे लाइन पटरी पर डाल दिया गया है,
जिससे भाटापारा तरफ से आने वाली मालगाड़ी नंबर बीपीएल एमपी टकरा गई है। टकराने से रेलवे इंजन के कैटल गार्ड को नुकसान पहुंचा है।उक्त आरोपियों पर भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 170/2025 धारा 126(2),324(4) बीएनएस, 150 रेलवे एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। जिस थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 अपचारी बालकों सहित कुल 08 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि भाटापारा-अंबुजा रेलवे मार्ग4 पर लोहे का गर्डर डालकर रेलवे लाइन को अवरोध किया । उक्त प्रकरण में सभी आरोपियों को दिनांक 22.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।उक्त वारदात में
ईश्वर चक्रधारी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी
लालू यादव उम्र 19 साल,
सुरेंद्र यादव उम्र 18 वर्ष
तथा एक अपचारी बालक शामिल रहे सभी आरोपी ग्राम अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण निवासी है।




