सट्टा पट्टी लिखने वाला आरोपी गया जेल

दुर्ग। ग्रीन चौक बस स्टॉप के पास सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपी को मोहन नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है। पुलिस ने बताया कि 29 सितंबर की दोपहर लगभग 1.30 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्रीन चौक के पास सट्टा पट्टी लिख रहा है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने आरोपी दशरथ सोनी (50 वर्ष) पिता विश्वनाथ सोनी निवासी समता नगर बुद्ध विहार गजानन मंदिर के पीछे दुर्ग को पकड़ा। उसके पास से अंक लिखी हुई 4 सट्टा पट्टी 2460 रुपए नगद, डॉट पेन आदि जप्त किया गया।