पाटन।।छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा नव सूत्रीय मांग को लेकर चरण बद्ध आंदोलन किया जा रहा है। पाटन ब्लॉक मुख्यालय के कृषि विभाग में कर्मचारी और मैदानी अमला के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी है वे भी इस हड़ताल में शामिल है। आज अपनी विभिन्न मांगों को प्रदेश संगठन के आह्वान पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम एस डी एम पाटन को ज्ञापन सौंपा। संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष लिखेश कुमार वर्मा ने बताया की उनकी प्रमुख मांगों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान में संशोधन, कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण, मासिक स्थायी भत्ता में वृद्धि, विभागीय कार्य संपादन के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों को मोबाईल स्टेशनरी आदि हेतु संसाधन भत्ता सहित अन्य मांगे शामिल है।







