केशव साहू
नांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से अवैध रूप से लाए जा रहे खाद से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में बड़ी मात्रा में खाद बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन किया जा रहा था।

बिना दस्तावेजों के मिला 197 बैग खाद
कृषि विभाग की टीम ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम परसबोड़ में खड़े ट्रक क्रमांक ओडी-17-एस-7676 की जांच की। जांच के दौरान ट्रक में बायो पोटाश के 37 बैग और ग्रो सुपर दानेदार के 160 बैग सहित कुल 197 बैग खाद लदा हुआ मिला। टीम द्वारा दस्तावेजों की मांग किए जाने पर वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।






