धमधा। दुर्ग जिले का प्राचीन किला अब भी असंरक्षित है, शासन प्रशासन का ध्यान ही नहीं..गोंड राजा भवानी सिंह की प्राचीन पुरातत्व धमधागढ़ का किला शासन की देखरेख के अभाव में उसकी स्थिति खराब होती जा रही यह धमधागढ़ का प्राचीन स्रोत के साथ साथ समस्त आदिवासी समुदाय का एक दर्शनीय स्थल भी है जहां बुढ़ा देव बूढ़ी माई का मंदिर सन् 1907 से स्थापित है। शासन को इस मंदिर को संरक्षित करने के लिए शीघ्र ही ध्यान देना चाहिए। यह धमधा में स्थित है जो प्राचीन काल में धमधागढ़ था। धमधागढ़ में प्राचीन काल में 126 तालाब हुआ करता था जिसके लिए भी इसे जाना जाता है।







