पाटन। सिक्स लेन निर्माण कार्य में काम कर रहे फुंडा के मजदूर अशोक वर्मा का दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोषित ग्रामीण मुआवजा देने की घोषणा के बाद शांत हुए। चर्चा में सहमति बनी की मृतक के पत्नी के।खाता में 15 लाख रुपए जमा करेंगे। वही वर्तमान में 2 लाख रुपए नगद देने पर सहमति बनी। चर्चा के दौरान मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, कुर्मी समाज अध्यक्ष युगल आडिल, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, एसडीओपी आशीष बंछोर सहित कंपनी के अधिकारी ओर परिजन मौजूद रहे।
