मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और समस्त पंच गणों का सम्मान किया — जनपद सदस्य बेला यादव द्वारा
महिलाएं भी किसी भी व्यवसाय में ऊँचाइयों को छू सकती हैं– जनपद सदस्य बेला यादव

अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिंगरी में नारी शक्ति महिला संगठन की वर्षगांठ आर्थिक सामाजिक उत्थान में ‘नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन’ महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहन एवं एकता बनाए रखने के लिए नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन की वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा, जनपद सदस्य बेला यादव, सरपंच पुष्पा वाघमारे, पूर्व सरपंच पुष्पा देवी देशमुख ,डी. ओ मैडम, ए. डी सर जनपद पंचायत दुर्ग, पी.आर.मैडम क्लस्टर अंडा , उपसरपंच भूषण देशमुख,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ज्ञानेश्वर विक्की मिश्रा,कर्मा महिला ग्राम संगठन के सभी एवं सभी समूह की महिलाएं एवं समस्त ग्रामवाशी चिंगरी उपस्थित थे। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग कुलेश्वरी देवांगन ने कहां कि नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन के महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्तर के विकास के लिए बने सभी महिला स्वयं सहायता समूह गरीब परिवारों को जोड़कर बनाए गए हैं। इन समूहों को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए इस मिशन के तहत सभी समूहों को मिलाकर एक ग्राम संगठन भी बनाया हुआ है जिस का नाम नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन रखा गया है।
क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा ने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने दृढ़ निश्चय से यह साबित कर दिया कि कोई भी चुनौती असंभव नहीं होती, यदि उसमें मेहनत और हौसला हो। व्यवसाय में कदम रखकर उन्होंने यह दिखाया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकती हैं। उनका यह कार्य अन्य स्व सहायता समूहों के लिए प्रेरणा बन चुकी है, और जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई हैं।
क्षेत्र के जनपद सदस्य बेला यादव ने कहा कि ऐसे संगठन महिला सशक्तीकरण व आर्थिक विकास में सहायक साबित होंगे। महिला स्व सहायता समूह ने इस सफलता के साथ यह संदेश दिया है कि सही दिशा में मेहनत, हिम्मत, और आर्थिक सहयोग से महिलाएं भी किसी भी व्यवसाय में ऊँचाइयों को छू सकती हैं। ये महिलाएं विभिन्न काम करके अपने परिवारों को पालने और अपने जीवनस्तर में सुधार करने का संघर्ष कर अपनी कि़स्मत बदल रही है और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।