पंदर में 25 जनवरी को होगा मनवा कुर्मी समाज पाटन राज का वार्षिक अधिवेशन, दो जोड़ों का होगा आदर्श विवाह, विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन


पाटन।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज का वार्षिक अधिवेशन आगामी रविवार 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पाटन ब्लॉक के ग्राम पंदर में संपन्न होगा।
इस वार्षिक अधिवेशन की खास बात यह है कि कार्यक्रम के दौरान दो जोड़ों का आदर्श विवाह भी कराया जाएगा, जिसमें दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर विवाह स्थल तक पहुंचेंगे।
इसके साथ ही समाज द्वारा एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी समाज के लोग स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जो आयोजन को और भी आकर्षक बनाएंगी।
वहीं इस भव्य आयोजन को लेकर समाज के लोग जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।