अमलेश्वर। पाटन सर्किल कोसरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन अमलेश्वर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद Vijay Baghel उपस्थित रहे।
विशेष अतिथियों में जिला पंचायत सभापति Neelam Chandrakar, सांसद प्रतिनिधि Rajesh Chandrakar, सुश्री Archana Yadav, Harish Yadav, नगर पंचायत अमलेश्वर अध्यक्ष Dayanand Sonkar, Kailash Yadav सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने पर बल दिया गया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं पारंपरिक राउत नाच की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
अधिवेशन में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष Kamlesh Chandrakar, Ajit Thakur सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।







