ग्राम बटरेल शिव मंदिर का वार्षिक महोत्सव बटरेल में श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।

कल्याणी साहू

कथा वाचक बाल योगी विष्णु अरोड़ा को सुनने श्रीमद्भागवत प्रेमियों की उमड़ी भीड़
कहा कि श्रीमद्भागवत कथा और शिव पुराण दोनो एक दूसरे से जुड़े हुए है। श्रीमद्भागवत कथा भक्ति का मार्ग है और शिव पुराण उस मार्ग का मंजिल है।


बाल योगी विष्णु अरोड़ा ने कहा कि भगवान शिव मुक्ति के दाता है इसलिए भगवान शिव की पूजा अधिक होती है। शिव पुराण कथा को तीर्थराज कहा गया है इसमें गंगा, जमुना, सरस्वती का संगम है। गंगा को भक्ति स्वरूपा माना गया है। भक्ति सभी के द्वारा की जाती है। जमुना क कर्म है कर्म मे हमेशा अहंकार होती है। सरस्वती ज्ञान है। आज कथा सुनने प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा दयाराम साहू, श्रीमती रमशीला साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री ।