पंडरिया।ब्लाक मुख्यालय के करीब ग्राम महली स्थित राजीव गांधी हायर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने कहा कि विद्यलयों में पढ़ाई ,खेलकूद के अलावा बच्चे संस्कृति को विकसित करते हैं।बच्चे स्कूल में एक -दूसरे की परंपरा और संस्कृति को सीखते हैं।जिसका प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से करते हैं।


सांस्कृतिक कार्यक्रम से के माध्यम से संस्कृति का हस्तांतरण करने का माध्यम है।ऐसे आयोजनों से संस्कृति ।मजबुत होती है।सांस्कृतिक
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद सादस्य पारस बंगानी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में सांस्कृतिक गतिविधियों का विकास होता है।पढ़ाई की तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आवश्यक है।इससे बच्चों को मंच मिलता है जिससे वे अपने कला व संस्कृति को प्रदर्शित कर सकें।

बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के लोग गीतों पर प्रदर्शन किया गया।जिसमें पंथी गीत,सुआ गीत,कर्मा गीत,सहित अन्य छत्तीसगढ़ी गीतों पर बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये।इसके अलावा देशभक्ति व फ़िल्फ़ी गानों पर अपनी प्रतिभा दिखाया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधयक प्रतिनिधि, गुरुदत्त शर्मा,राजीव युवा मितान के जिला संयोजक मनीष शर्मा,मंडी अध्यक्ष डोमन मरकाम,कन्हैया यादव,शिवकुमार तिवारी,बसंत शुक्ला, गीताराम साहू,सहित शिक्षक बच्चे व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






