डड़सेना कलार समाज खैरझिटी पुराना पंडरिया का वार्षिक बैठक सम्पन्न


पंडरिया।ब्लाक के ग्राम खैरझिटी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर डड़सेना कलार समाज की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया । 2026 में बोर्ड परीक्षा में बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्थात जो बच्चे 85 परसेंट से अधिक अंक अर्जित किए हैं,उनको प्रशस्ति पत्र एवं नगद 2500 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिया गया।इसमें कक्षा 10वीं में गोपेश पिता खेमसिंह 94.66 , राजेश्वरी पिता कृष्ण कुमार जायसवाल को 91% ,राजेश्वरी 91%,प्रीति पिता पुन्नी 90.6% तथा नूतन पिता घनश्याम जायसवाल को 87.33% प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।साथ ही गांव में अनेक विकास कार्यों पर भी चर्चा हुआ।इस अवसर पर ग्राम अध्यक्ष सालिक राम, ग्राम उपाध्यक्ष नकुल जायसवाल ,आत्मा राम ग्राम कोषाध्यक्ष निरंजन जायसवाल,अशोक ,कृष्णा , विश्राम लालजी, विजेंद्र,बेदराम,आनंदराम, दुखीराम लेखराम गोपाल राजू ,शंकर आदि लोगों उपस्थित थे।