सेजेस में वार्षिक खेल उत्सव सम्पन्न हुआ


पंडरिया-नगर के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ | खेल उत्सव का शुभारंभ शिक्षा समिति के अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय, वार्ड पार्षद नारायण सोलंकी नगर के वरिष्ठ कुलदीप छाबड़ा के द्वारा हुआ |
नवल किशोर पांडेय ने इस अवसर पर सभी छात्रों से खेल भावना से खेलने प्रेरित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि अब खेल में भी प्रतिभा होने पर जीवन में सफलता प्राप्त किया जा सकता है।कुलदीप सिंह छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में छात्रों को कहा अभी आप अपने खेल को मजबूत करें । सभी नियमों को समझे और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम रौशन करे।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य विकास कुमार शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक गतिविधियों आयोजित की जाएगी। नवीन प्रतिभा को निखारने हेतु शासन की सभी योजनाओं के लाभ के साथ ही पालकों एवं समाज के सहयोग से कार्ययोजना बनाकर अवसर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर कबड्डी, रस्साकसी, फुगड़ी,100 मीटर रेस, रिले रेस, लंबी कूद,ऊंची कूद, बोरा दौड़, त्रिटंगी दौड़, कुर्सी दौड़, सुई धागा दौड़ आदि खेल आयोजित किये गए। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों मे से चार टीमों का चयन टीम ABCD किया गया था।कबड्डी मे टीम C ने प्रथम, टीम D ने द्वितीय स्थान तथा टीम B ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी के साथ सभी खेलो में टीम C ने ओवर ऑल चैंपियनशिप प्राप्त किया। विभिन्न खेलों मे छात्र तोशू चंद्रवंशी, गौरांग कुलमित्र, अमन दास मानिकपुरी, हरेंद्र चंद्रवंशी, देवेंद्र चंद्रवंशी, सिद्धांत चंद्रवंशी, वाशु साहू, अरशद खान, एवं भावेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वरिष्ठ व्याख्याता गीताराम साहू ने सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं तथा आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।सभी खेलो का आयोजन स्कूल के पी.टी.ई. कैलाश देवांगन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर संस्था के शिक्षकों ने दिनेश चंद्रवंशी(H.M), राहुल मिश्रा,सतकुमार सुमन, अर्चना तिवारी, इच्छा त्रिपाठी,प्रांजलि बाजपेई, माधुरी मंडपे,दीपिका चंद्रा,शशि कला, साक्षी शर्मा, प्राची ने खेल सम्पन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।