जनदर्शन में दिए आवेदन का निराकरण हुआ ही नहीं और आवेदक को जिला प्रशासन ने भेज दिया निराकरण होने की सूचना, भाजपा नेता अश्वनी टंडन ने कहा अभी भी भटक रहे है आवेदक


अहिवारा। भाजपा नेता अश्वनी टंडन ने दुर्ग जिला प्रशासन के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने बताया की उनके द्वारा जनदर्शन में चार आवेदन दिए थे। जिनमे से किसी भी निराकरण नही हुआ है। लेकिन उसे जिला प्रशासन द्वारा सभी आवेदन निराकृत होने की सूचना पत्र के माध्यम से दी गई है। इसके लिए फिर से भाजपा नेता ने जनदर्शन में आवेदन दिए हैं। इन आवेदनों का का निराकरण नहीं हुआ है। इनमे
1. सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद आर्थिक सहायता राशि के लिए आवेदन दिनांक 27.03.2023 को प्रस्तुत किया गया था ।  06.07.2023  अनुविभागीय अधिकारी भिलाई 3 के द्वारा 25000 की सहायता राशि पास कर दिया और धमधा तहसील को पत्र भेजा गया। लेकिन धमधा तहसील में बजट नही है करके लगातार एक महीने से आवेदक चक्कर काट रहा है।

2. छात्र छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र पूर्व में अवगत दिनांक 06.06.2022 जन दर्शन  अनुविभागीय अधिकारी द्वारा 1950 का दस्तावेज पेश नही होने के कारण जाति प्रमाण पत्र नहीं बनेगा करके पत्र जारी किया गया है।  मुख्य मंत्री द्वारा पंचायत प्रस्तवा एवं प्रारूप 1, 2, 3, के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आदेश दिया गया था। उसके बाद भी आज 1950 का दस्तावेज पेश करने को कहा गया है। जिसके कारण बच्चों को आज भी जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए भटकना पड़ रहा है।

3. प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र नंदकठी में 108 संजीवनी एम्बूलेन्स की मांग किया गया था अति आवश्यक होने
के बाद भी संबंधित अधिकारी के द्वारा नंदकठी उपस्वास्थ केन्द्रमें 108 संजीवनी एम्बूलेन्स की सुविधा नहीं जा सकता कहा गया है।