छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है आकर्षक जलप्रपात,मध्यप्रदेश के बढ़नेर नदी पर बनी है जल प्रपात

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित में जलप्रपात।यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है।यह बस्तर के चित्रकोट जैसा प्रतीत होता है।पंडरिया ब्लाक के रुख़मीदादर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर मध्यप्रदेश के बुढ़नेर नदी पर बना है।यहाँ दो जलप्रपात है।स्थानीय लोग इसे अगिन झोझा के नाम से जानते हैं।यहां दो जल प्रपात बनता है,दोनों लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।बड़ा जलप्रपात करीब 20 फिट की ऊंचाई से गिरता है,वहीं छोटा जलप्रपात की ऊँचाई 8 फिट की है।बुढ़नेर नदी का उद्गम चांड़ा से हुआ है।छत्तीसगढ़ स यहाँ पहुंचने के दो रास्ते हैं।पंडरिया से कुकदूर होते हुए चांड़ा तक पक्की सड़क है, चांड़ा से जलप्रपात तक करीब 15 किलोमीटर के मुरुम युक्त रास्ते हैं,जिसमे बड़े चारपहिया वाहन जा सकते हैं।दूसरा रास्ता पंडरिया से नेऊर,रुख़मीददार होते हुए मध्यप्रदेश के कन्हारी व ढाबा पहुंचती है,जहां से तीन किलोमीटर कच्ची सड़क है।दोनों ही रास्तों से इसकी दूरी ब्लाक मुख्यालय पंडरिया से 50 -65 किलोमीटर पड़ती है।