बरबांधा जलाशय वेस्टवेयर पुनर्निर्माण स्थल का निरीक्षण,अधिकारी ने की और ग्रामीणों के बीच  पंचनामा तैयार


नगरी/सिहावा , बेलरगांव ।बर बांधा जलाशय के वेस्टवेयर पुनर्निर्माण कार्य को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं पंचगणों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक संचालक सीतानदी, परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी, परिक्षेत्र सहायक सिगनपुर, वन अमला तथा जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मिट्टी खुदाई कार्य हेतु मौके पर लगभग 12 हेक्टेयर क्षेत्र का सीमांकन कर KML फाइल तैयार की गई। जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि खुदाई से निकली मिट्टी को निर्धारित स्थान पर परिवहन कर सुरक्षित रूप से डंप किया जाएगा। मिट्टी डंप किए जाने वाले क्षेत्र का पृथक से निरीक्षण किया जा रहा है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कार्य से किसी भी वृक्ष को क्षति नहीं पहुंचेगी और न ही क्षेत्र की जैव विविधता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि वेस्टवेयर पुनर्निर्माण कार्य हेतु कोई भी निर्माण सामग्री वन क्षेत्र से नहीं ली जाएगी और किसी भी प्रकार की वन क्षति नहीं की जाएगी।
बताया गया कि उक्त कार्य बालू भराव बढ़ाने हेतु प्रस्तावित है, जो सीतानदी टाइगर रिजर्व के निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। बरबांधा जलाशय वेस्टवेयर पुनर्निर्माण कार्य परिक्षेत्र सीतानदी के कक्ष क्रमांक 324 एवं 325 में स्थित है।
निरीक्षण के पश्चात पंचनामा तैयार कर पंचगणों द्वारा सहमति प्रदान की गई। जिसमे के.पी. साहू अनुविभागीय अधिकारी, सिंचाई विभाग, नगरी ताराचंद कोर्गम  ग्राम बरबांधा
बीजू राम नेताम  ग्राम बरबाधा नंद कुमार  ग्राम बरबाधा रामकुमार विश्वकर्मा  ग्राम समस्त ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे