अर्जुनी। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी मल्दी मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक का संदिग्ध सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भाटापारा ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान दीनदयाल रजक, उम्र करीब 28 वर्ष, बजरंग चौक निवासी के रूप में कीया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और वह किस ट्रेन की चपेट में आया। फिलहाल घटना को आत्महत्या के नजरिये से देखा जा रहा है वंही घटना के पीछे की वास्तविक वजह भी अभी सामने नहीं आई है।जिस भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।







