एक पेड़ एक जिंदगी अभियान :  जन्मदिन पर किया गया पौधारोपण


पंडरिया।नगर में एक पेड़ -एक जिंदगी अभियान अन्तर्गत पौधारोपण का सिलसिला लगातार जारी है।पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ मैनपुरा क्षेत्र के जनपद सदस्य दिनेश कोशरिया ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर के नए बाजार में गुलमोहर का एक पौधा रोपित कर संरक्षित किया तथा लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित किया।

श्री कोशरिया पर्यावरण संरक्षण समिति के साथ पौधारोपण कर समिति को सहयोग प्रदान करते रहते हैं।उन्होंने सभी लोगों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के योगदान करने की बात कही।पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य एस एल कुर्रे ने भी शुक्रवार सुबह अपने भाई व्याख्या हरीश कुर्रे व अपने भतीजे रुद्र कुर्रे के जन्मदिन के अवसर पर नए बाजार में एक नीम व एक गुलमोहर का पौधा रोपित कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की।इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, चंद्रप्रकाश राजपूत, गोविंद रजक, राजीव श्रीवास्तव उपस्थित थे।