नगरी/ सिहावा, बेलरगांव..।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में शेड़ निर्माण के लिए पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत बेलरगांव के सरपंच रीता नेताम, उपसरपंच मोहनी साहू, ग्राम पटेल अमरसिंह पटेल, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू, मौर्यध्वज सेन,सुरेश कोर्राम,पुनाऊ झुर्री, टेकराम पटेल, लक्ष्मीनाथ नेताम , शिक्षक एस.के.सोम, शिक्षक सुरेन्द्र नेताम सहित समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।







