अहिवारा। ग्राम कोड़िया पेट्रोल पंप के पास एक हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक में सवार तीनो लोग घायल हो गए। जैसे ही घटना की खबर क्षेत्र के समाज सेवी अश्वनी टंडन की मिली तो वे तत्काल एंबुलेंस को कोल किया ओर अपनी चापहिया वाहन लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद दो लोगो की एंबुलेंस में तथा एक घायल को अपनी वाहन में बिठाकर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अभी भी एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे कोडिया पेट्रोल पंप के पास एक हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक में 3 लोग सवार थे। एक लकड़ी और दो लड़का तीनो कोडिया का रहने वाला है। घटना में सुनील साहू, रूखमणी निषाद शेषणारायण वर्मा घायल हुए है। समाज सेवी और भाजपा नेता अश्वनी टंडन को जैसे हीं इस घटना की जानकारी मिली तो वो तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल पहुंचाया। जिससे की समय पर इलाज शुरू हो गया। अश्वनी टंडन के इस कार्य की क्षेत्र के लोग काफी सराहना कर चुके है। बता दे की अश्वनी टंडन खुद एक बार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। तब से वे जो भी सड़क दुर्घटना में पीड़ित हो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाते है। उनके इस कार्य के लिए जिला प्रशासन कलेक्टर , एसपी सहित कई समाज सेवी संगठनों ने उसका कार्य की सराहना करते हुए सम्मान भीं किया है।







