भिलाई । गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। जुनवानी रोड पर आशियाना सेल्स के सामने उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक चला रहे युवक ने शराब भी पी रखी थी। जिसके चलते ये घटना हुई।


बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठे युवक को मामूली चोट लगी है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। रायगढ़ जिले के ग्राम छाल निवासी यश यादव (20) आनंदपुरम के फ्लैट में किराये पर रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। वो गुरुवार की रात को अपने सीनियर प्रियांक टावरी के साथ अपने दोस्त के घर कोहका में पार्टी मनाने के लिए गया था। वहां पर उन्होंने शराब भी पी और रात में साढ़े तीन बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। यश यादव बाइक चला रहा था। जुनवानी रोड पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में यश यादव के सिर पर गंभीर चोट लगी। अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।







