नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।भाजपा मंडल बेलरगांव के द्वारा बस स्टैंड बेलरगांव स्थित स्वर्ण जयंती स्मारक के पास भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर भाजपाइयों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा बस स्टैंड क्षेत्र गूंज उठा।
ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अमरसिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लिलंबर साहू, आदिवासी गोंडवाना समाज तहसील अध्यक्ष श्री टीकेशवर ध्रुव, महामंत्री श्री दीपक साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अकतु ध्रुव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री लिलेश प्रजापति, मंडल कोषाध्यक्ष श्री उमेश साहू, मीडिया प्रभारी श्री उमेंद्र दीवान, श्री महेंद्र साहू, पोखराज कश्यप,श्री भुवन दास, श्री लिलंबर नागवंशी, श्री अमरचंद साहू,भीम रजक, सहित सभी भाजपाई उपस्थित थे।
वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन की रक्षा और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।






