पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत ग्राम दामापुर में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इस असवर पर बाबा साहब के तेलचित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर क्षेत्र वासियों ने मनाई। जयंती इस अवसर पर बाबा साहब को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य मोहन कुर्रे ने कहा की बाबा साहब में बचपन से ही प्रतिभा थी। जीवन में काफ़ी संघर्ष के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी (न्यूयॉर्क) और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र और कानून में डिग्री प्राप्त की। देश को एक धागे में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्रतिनिधि अश्वनी यदु ने कहा की डॉ.साहब भीमराव अम्बेडकर संविधान के मुख्य शिल्पकार, महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे।बाबासाहेब के नाम से प्रसिद्ध, उन्होंने अछूत प्रथा और जातिगत भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और दलितों, महिलाओं व श्रमिकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई।इस अवसर पर जनपद पंचायत पंडरिया के पूर्व सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन कुर्रे, जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु , पुकल सिंह राजपूत,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सुमन ढीमर, दामापुर बूथ के अध्यक्ष नारायण साहू जी,पुरुषोत्तम, जगदीश साहू, राजेश राजपूत एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।







