तरीघाट में तहसील स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की जयंती मनाई गई

पाटन। छत्तीसगढ़ कलार सिन्हा समाज ग्राम तरीघाट ,मण्डल पाटन द्वारा तहसील स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष  युवराज सिन्हा, अध्यक्षता मण्डल संरक्षक चोवा राम सिन्हा, सुरेश कुमार सिन्हा अध्यक्ष जिला दुर्ग, श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा  अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, तोरन लाल सिन्हा जिला महामंत्री दुर्ग, बिसहत सिन्हा जिला कोषाध्यक्ष,संरक्षक  भुनेश्वर सिन्हा,
रूपसिंह सिन्हा जिला कार्यकारिणी सदस्य, मण्डल सचिव सुरेश सिन्हा, गोपेन्द्र सिन्हा अध्यक्ष युवा मंच पाटन मण्डल,किशोरी सिन्हा ,अतिथि के आसन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन, माता बहादुर कलारिन की पुजा अर्चना कर कलार समाज की माताओं एवं बहनों द्वारा गांव में
कलश यात्रा निकाली गई जो मां महामाया मंदिर ,माता बहादुर कलारिन मंदिर होते हुए, सिन्हा समाजिक भवन में पहुंचे जहां भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाआरती किया गया।
जयंती समारोह के अवसर पर सत्ती माता मंदिर प्रांगण में भगवान सत्यनारायण कथा पुजा हुआ,ग्राम प्रमुख जयराम सिन्हा, गैंदलाल सिन्हा अध्यक्ष सिन्हा समाज,युवा मंच टोमन , चेला राम, हेमंत देवचरण, भुपेश, जीवन सिन्हा,रोशन, मोहित, सुर्यकांत,सिन्हा, समस्त स्वजातीय , ग्राम के वरिष्ठ नागरिक , क्षेत्राधिकारी ग्राम प्रमुख उपस्थित रहे