पंडरिया-ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला डबरी में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षक व बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। कार्यक्रम में बोलते हुए संकुल समन्वयक प्रधानपाठक होरीलाल गबेल ने रानी लक्ष्मी बाई की जीवनी बच्चों को बताया । श्री गबेल ने कहा रानी लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवंबर सन 1828 को मोरोपंत के घर हुआ। बचपन का नाम मणिकर्णिका (मनु ) था। रानी लक्ष्मी बाई बचपन से ही देशभक्त साहसी थी। रानी लक्ष्मीबाई की शिक्षा दीक्षा गुरु तात्या टोपे की देखरेख में हुई गुरु तात्या टोपे ने रानी लक्ष्मी बाई को पढ़ाई के साथ-साथ तलवार चलाना और आत्मरक्षा की शिक्षा दी थी । कम उम्र में ही मनु की विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ। गंगाधर राव ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रहे। उसके बाद अंग्रेजों ने रानी लक्ष्मीबाई के राज्य को हड़पने की योजना बनाई।

अंग्रजों ने रानी को संदेश भेजा कि राज्य हमें दे। रानी लक्ष्मीबाई ने कहा जब तक शरीर में प्राण है ,जब तक शरीर में खून का एक कतरा है और जब तक शरीर में सांस चलता रहेगा तब तक अपनी मातृभूमि को किसी को नहीं दूंगी। इस प्रकार कम उम्र में ही रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 की क्रांति की बिगुल बजा दी। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से साहसपूर्ण मुकाबला किया अंत में रानी लक्ष्मीबाई घायल होती है और उनका दुखद निधन हो जाता है । श्री गबेल ने कहा ऐसे देशभक्त वीरांगना सर्दियों में पैदा होती है आज भारत जो स्वतंत्र हुआ है उसमें रानी लक्ष्मीबाई का बड़ा योगदान है। श्री गबेल ने सुभद्रा कुमारी चौहान की लिखी कविता बच्चों के सामने पढ़कर सुनाया । सिंहासन हिल उठे राजवंशों में भृकुटी तानी थी, बूढ़े भारत में भी आई फिर से नई जवानी थी ।चमक उठी सन 57 में वह तलवार पुरानी थी ,बुंदेले हर बोलो कि वह हमने सुनी कहानी थी ,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी। कविता को सुनकर बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई की जय कहके रानी लक्ष्मी बाई को नमन किया। इस अवसर पर शाला के शिक्षक संजय चतुर्वेदी, शिक्षक फागुराम साहू, शिक्षिका माया गबेल वह बच्चे उपस्थित रहे।






