नगरी,सिहावा ,बेलरगाव ।भाजपा मंडल बेलरगांव के मुख्यालय अटल चौंक पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर, पुष्पांजलि अर्पण कर पूजन अर्चना किया गया। इसके अवसर पर सरपंच उमेंद्र दीवान,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी , जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा, ग्राम पटेल अमरसिंह पटेल, ग्राम समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडील, सेवानिवृत्त डा.एस.के.नाग,पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन के विशेष उपस्थिति में आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी ने बताया कि 25 दिसंबर 1924 जन्मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस मनाया जाता है। यह दिन वाजपेयी के सम्मान में साल 2014 में सरकार में जवाबदेही के लिए लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए, सुशासन दिवस को सरकार के लिए कार्य दिवस घोषित किया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और असाधारण लेखक थे, जिन्होंने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 23 दिसंबर 2014 को मोदी सरकार ने घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की जयंती को भारत में प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
अटल जी अंग्रेजी ईसाइयों के सत्ता के विरुद्ध स्वाधीनता का आंदोलन लड़ने वाले अटल जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद विकसित भारत की नई परिकल्पना रखी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे अटल जी ने राष्ट्र की रक्षा से लेकर विकास एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अविस्मरणीय कार्य किए।इस अवसर पर डा.ए.एल देवांगन,भुवनदास मानिकपुरी, गिरधर साहू, शंभूनाथ साहू, नरोत्तम साहू,कोमल देवांगन, सीमा देवांगन,बासन देवांगन, कमलेश देवांगन, ईश्वरी यादव, हेमलता सलाम, ओमप्रकाश देवांगन, अमरचंद साहू सहित ग्राम पंचायत बेलरगांव पंच एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






