पाटन।
भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश भर से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पाटन विधानसभा क्षेत्र से भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और क्षेत्र की समस्याओं व सुझावों को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा किसान हितों से जुड़े विषयों पर प्रभावी रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजित ठाकुर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश ठाकुर से सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मजबूती, किसान हितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद स्थापित करने और सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए नेताओं ने कहा कि किसान मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी सदैव प्रतिबद्ध







