

संदेही धीरज कश्यप के संबंध में पतासाजी करने पर पता चला की वह कोविड पॉजिटिव हो जाने से ईलाम हेतु चंदुलाल चन्द्राकर मेमोरियल हास्पीटल चंदखुरी में भर्ती है जिस पर गोपनीय रूप से निगाह रखी जा रही थी । अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरान्त संदेही धीरज कश्यप को हिरासत में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के आग दर्शन में सूक्ष्मता से तथ्यात्मक रूप से सत्त पृछताछ करने के परिणाम स्वरूप संदेही धीरज कश्यप के द्वारा मृतक सुनील शर्मा की पत्नि रानी शर्मा से प्रेम संबंध स्वीकार करते हुये घटना के संबंध में बातया कि रानी शर्मा के साथ मिलकर किसी संदीप नाम के युवक से नौकरी लगाने के नाम पर रकम लिये थे जो कि अपने रकम की वापसी के लिये बार बार परेशान कर रहा था और थाने में रिपोर्ट करने की धमकी भी दे रहा था । मोहलत मांगने पर दिनांक 25.01.2022 तक संदीप के द्वारा मोहलत भी दिया गया था, जिसके बाद संदीप के द्वारा थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट कर दुंगा, कह कर बोला था । इसी दरम्यान धीरज एवं रानी के द्वारा भारतीय एक्सा एवं लाईफ इन्शुरेन्स से लोन लेकर संदीप का रकम वापस करने का प्रयास भी किया जा रहा था किन्तु लोन सेंम्शन नहीं हो रहा था और दोनो अपने बिच से मृतक सुनील शर्मा को हटाना भी चाहते थे जिससे दोनो ने मिलकर योजना बनाई कि यदि सुनील की हत्या कर देते हैं तो रकम वापसी के लिए पति की मृत्यु का बहाना बनाकर मोहलत लिया जा सकता है । जिससे की संदीप रिपोर्ट करने थाना भी नहीं जायेगा तब दिनांक 24 , 25.01.2022 कि दरम्यानी रात को धीरज मृतक सुनील शर्मा के घर गया दरवाजा खटखटाने पर प्रेमिका रानी शर्मा ने दरवाजा खोला मृतक अपने कमरे में सो रहा था । धीरज अपने साथ में के सव्वल से मृतक के सिर में वार किया जब उसके मुँह कराहने की अवाज निकलने लगी जो बाहर ना जाये सोचकर मृतक की पत्नि रानी शर्मा के द्वारा दुपट्टे से मुँह को दबा दिया गया । उसके बाद दोनों मृतक के कमरे से बाहर निकले धीरज की प्रेमिका रानी अपने कमरे चली गई और धीरज के द्वारा उसके कमरे का बाहर से कुंडी बंद कर वहाँ से चला गया बाद में कोविड पॉजिटिव होने से चंदुलाल चन्द्राकर मेमोरियल हास्पीटल कचान्दुर में ईलाज हेतु भर्ती हो गया । तद्उपरांत मृतक की पत्नि / आरोपी धीरज कश्यप की प्रेमिका रानी शर्मा से पृथक पूछताछ पर आरोपी परश्य के साथ मिलकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया । उक्त दोनो आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल , घटना के समय पहने हुये खून अलूदा कपड़े व दुपट्टा जप्त किया गया । आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
आरोपीगण -धीरज कश्यप पिता स्व. छेदीलाल कश्यप 40 वर्ष निवासी पंचशील नगर चरोदा।
सनी शर्मा पिता स्व. सुनील शर्मा 35 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड चरोदा






