पेंड्रा। पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के समीप एक पेड़ पर अज्ञात युवती का शव फाँसी के फंदे में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय कुछ लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद पेंड्रारोड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 के पास घटना स्थल होने के कारण लोगो ने मामले की जानकारी जीआरपी की टीम को दी सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने प्रारंभिक जांच शुरू की। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल गौरेला सिटी थाना क्षेत्र में आता है, जिसके चलते मामले की सूचना संबंधित गौरेला थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद गौरेला सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतका के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसकी पहचान कर मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।।।।







