हल्की बारिश में ही बंद हो जाता है बोरिद से पहांदा  मार्ग, सड़क बनाते समय पुल की ऊंचाई नहीं  बढ़ाई, अब राहगीरों को हो रही परेशानी


पाटन। बारिश हुए 48 घंटे से अधिक का समय हो चुका है । लेकिन अभी भी बोरिद से पहांदा  मार्ग पर नाला में बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। जानकारी मिली है कि सड़क को बनाते समय पुल को ऊंचा बनाए का निर्देश दिए गए थे। लेकिन पुल की ऊंचाई को कम कर दिया गया है। जिससे कि बारिश के समय पुल के ऊपर से पानी बहता है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी पुल के ऊपर से करीब सात फीट  पानी बह रहा है। वही कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस नाला को पार कर रहा है। अभी तीज पर्व का समय है इस मार्ग पर अभी बेकी और चारपहिया वाहन पुल को पार नहीं कर पा रहा है। इस कारण राहगीरों को घूमकर अन्य रास्ता से अपना सफर तय करना पड़ रहा है।