जिस बोतल का शराब पीकर आत्महत्या कर रहे उसी बोतल की वजह से बची जान, नपं पाटन अध्यक्ष और पार्षदों ने दी युवक को जीवन दान

पाटन।।जिस बोतल का शराब पीकर आत्महत्या कर रहे उसी बोतल की वजह से बची जान, नपं पाटन अध्यक्ष और पार्षदों ने दी युवक की जीवन दान।।जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले , उपाध्यक्ष निशा सोनी अपने पार्षद साथियों के साथ रायपुर से वापस पाटन आ रहे थे।  आई टी आई पाटन के पास मोतीपुर पाटन सड़क मार्ग के किनारे बबूल के पेड़ पर एक युवक की फांसी पर लटकते हुए देखा तुरंत गाड़ी से उतरकर पार्षदों ने नीचे से युवक को उठाकर रखा। आसपास रस्सी काटने का कोई सामान नहीं था तो जिस शीशी का शराब पीकर उक्त युवक ने वही पर रखा था उसे फोड़कर उसके टुकड़ा से रस्सी को काटा गया और युवक को नीचे उतारा गया। युवक की पहचान नगर पंचायत के खोरपा वार्ड निवासी रवि ठाकुर के रूप में की गई। युवक की पाटन पुलिस द्वारा सूचना देने पर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रेफर किया गया। फिरहाल अभी युवक की स्थिति ठीक बताई जा रही है।