पंडरिया। सर्व ब्राह्मण समाज पंडरिया द्वारा विप्र भवन मे शरद पूर्णिमा का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है । आयोजित कार्यक्रम के तारतम्य मे विप्र भवन मे राजकुमार शर्मा, ब्रिज भूषण शुक्ला, शंकर शर्मा, अमित शर्मा आदि विप्रजनों द्वारा शाम से सुंदरकांड का पाठ किया गया।जिसमे विप्र समाज के समाजिक जन उपस्थित रहे जिनका रात्रि 8 बजे आरती पूजन के साथ समापन हुआ।

यहां आपको बता दे कि सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी गईं।जिसमे विप्र समाज के उत्तर कुमार शर्मा, सुरेश तिवारी सहित उनके साथियो ने अपने संगीत के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक बनाया।
रात्रि 12 बजे खीर प्रसाद का वितरण उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज पंडरिया के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रवण शर्मा, सचिव धनीराम शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रियेश शुक्ला राकेश रमण तिवारी, उमेश तिवारी, दिलीप शर्मा सहित बड़ी संख्या मे विप्रजन उपस्थित रहे।







