नहीं थम रहा ईट का कारोबार।प्रशासन कार्यवाही नहीं कर रहा,जमीन हो रहे खोखले


पंडरिया।नगर के आस-पास सहित अधिकतर गांवों में इन दिनों ईंट बनाने का कार्य कर रहे हैं।अवैध ईंट बनाने का कार्य बरसात के अलावा हर समय जारी रहता है।नगर के आस-पास कुबा खुर्द,मैनपुरा,पाढ़ी रोड, सहित अनेक जगह पर ईंट बनाया जा रहा है।पाढ़ी रोड में सर्वाधिक ईंट भट्ठे हैं।उक्त स्थानों में ईंट व्यावसायिक रूप से बनाया जाता है।बेचने के उद्देश्य से ईंट बनाया जाता है।प्रशासन के अधिकारी इन स्थानों से गुजरते रहते हैं।लेकिन कार्यवाही नहीं की जाती है।प्रशासन ने इसके लिए खुली छूट दे रखी है।जिनका शिकायत मिलता है। केवल उसी पर कार्यवाही की जाती है।शेष बड़े भट्ठे पर कार्यवाही नहीं कि जाती है।


कार्यवाही के बाद पुनः चालू कर दी जाती है-शिकायत के बाद जिन भट्ठों को सील किया जाता है,उसे दो दिन बाद पुनः चालू कर दी जाती है।ग्राम पडाकीकला में 4 मई को डिप्टी कलेक्टर लेखा अगजल्ले ने कार्यवाही की थी।किन्तु दो दिन बाद ईंट बनना पुनः प्रारम्भ हो गया।ग्राम के सरपंच सहित पंचों ने बुधवार को खनिज अधिकरी के नाम निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की है।
नदी किनारे हो रहा खोखला-ईंट बनाने का अधिकतर कार्य नदी नालों के किनारे किया जा रहा है।जिसमें नदी नालों के किनारे की जमीन से मिट्टी निकाली जाती है।साथ ही नदी से रेत निकाली जाती है,जिसके चलते पर्यावरण को काफी क्षति पहुंचती है।इसके अलावा इन ईंटों को पकाने के लिये जंगलों की अवैध कटाई भी की जाती है।प्रशासन को पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने हेतु अवैध भट्ठों पर कार्यवाही करनी चाहिए।