रिपोर्टर- प्रभा यादव

जशपुर।कुनकुरी विकासखंड के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुल का एक हिस्सा भर भराकर गिर गया जिसमें 4 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को कुनकुरी अस्पताल भेजा गया जहां से 3 मजदूर मामूली चोट लगने से प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए हैं। एक मजदूर का हाथ टूटा है जिसे अम्बिकापुर भेजा गया है।दरअसल, यह पुल गोतापारा रजौटी से नारायणपुर पहुँच मार्ग पर 2008 से बन रहा है जो आज तक पूरा नहीं हो पा रहा है। गांव वाले इसे ग्राम देवता की नाराजगी मान कर कह रहे हैं कि इससे पहले भी दो बार पुल को ढालने के बाद गिर गया।देवता नदी लांघने नहीं दे रहे हैं।

तीसरे नम्बर के स्लैब का ऊपरी हिस्सा ढालने का काम चल रहा था। निचला हिस्सा एक साल से बनकर तैयार था।ढलाई कर के अंतिम लोड को फैला रहे थे कि अचानक पुल का स्लैब नीचे की ओर झुकने लगा और बीच से टूट कर नदी में गिर गया। पुल पर काम कर रहे 4 मजदूर घायल हो गए।मुंशी को भी चोट आई, इस हादसे की खबर सीएम निवास बगिया को हुई तो वहां से कलेक्टर जशपुर को फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी और घायलों को समुचित ईलाज के लिए निर्देश देते हुए घटना की जांच का आदेश दिया गया है।वहीं सेतु निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने भी हादसे की जांच करने अम्बिकापुर से टीम भेजी है। रामजन चौहान-






