पाटन।शालेय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, जो उमरपोटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाटन (जिला दुर्ग) में आयोजित की गई थी, में संस्कार पब्लिक स्कूल,आमालोरी, गाडाडीह के प्रतिभाशाली छात्र करण साहू का अंडर-14 वर्ग में संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है।
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बालोद में किया जाएगा।
यह उपलब्धि करण साहू की मेहनत, अनुशासन एवं खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रमाण है। संस्कार पब्लिक स्कूल परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अपार हर्ष एवं गर्व है।
करण साहू को उज्ज्वल भविष्य एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत मंगलकामनाएँ।
प्राचार्या एवं समस्त संस्कार पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐🌹







