जनपद कार्यालय पंडरिया में संविधान दिवस पर सीईओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की दिलाई शपथ

राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद पंचायत पंडरिया के सभागार कक्ष में अधिकारी व कर्मचारियों ने संविधान की शपथ ली।जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी तरुण कुमार बघेल ने इस मौके पर संविधान में दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति लोगो को जागरूक रहने का संदेश दिया।सी ई ओ और कर्मचारियों ने बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के दौरान पीईओ बाबूलाल मेहरा,धर्मेंद्र शर्मा, लालजी देवांगन, विनोद सोनी, दीपेश चन्द्राकर, संजय कुर्रे, पंचुराम टंडन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
26 जनवरी को किया था लागू–
सीईओ बघेल ने बताया कि भारतीय संविधान में भारत के हर नागरिक को सामाजिक आर्थिक न्याय अभिव्यक्ति विश्वास धर्म और क्षमता आदि के अधिकार दिए गए है।आज ही के दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने अंग्रेजी कानून की बेड़िया तोड़कर अपना संविधान बनाया।साथ ही अपनी संप्रभुता कायम की।बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में गठित ड्राफ्ट कमिटी ने भारत की जनता के लिए जो संविधान बनाया था, उसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।तब से आज तक संविधान में 103 बार संशोधन किए जा चुके है।संविधान को बनने में 2 साल 11 माह 18 दिन का समय लगा था।