भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर नपं पाटन अध्यक्ष , उपाध्यक्त ने कामकाज शुरू किया


पाटन। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी ने आज पूजा अर्चना कर कार्यालय में काम काज की साहित्य किया। बता से कि निक्की भाले के परिवार में शोक का कार्यक्रम होने के कारण कार्यालय में बैठ नहीं पा रहे थे। आज पंडित कृष्ण कुमार तिवार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अध्यक्ष केबिन में पूजा अर्चना किया। इसके साथ ही अब पाटन नगर की जनता की सेवा के लिए अध्यक्ष उपाध्यक्ष कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। भगवान श्री राम की जयकारे लगाकर आज से कार्यालय में काम काज शुरू किया। इस अवसर पर पार्षद सहित भाजपा कार्यकर्ता के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के परिजन भी मौजूद रहे।