दक्षिण पाटन के युवा सरपंच रमाकांत साहू के द्वारा बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने की सोच और कार्य को छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ में लागू के लिए की तैयारी

दक्षिण पाटन के आगेसरा में सरपंच रमाकांत साहू ने समर्पण निशुल्क कोचिंग सेंटर आगेसरा में बच्चों के शिक्षा को बेहतर बनाने की पहल आज रंग ला रही है
समर्पण निशुल्क कोचिंग सेंटर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ सरकार अब पूरे छत्तीसगढ़ में निशुल्क कोचिंग सेंटर प्रारंभ करने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि दुर्ग जिला के पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत आगेसरा के युवा सरपंच रमाकांत साहू द्वारा प्रारंभ की गई समर्पण निशुल्क कोचिंग सेंटर के तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर कक्षा नवमी से 12वीं तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन करने की तैयारी में लगी हुई है निश्चित रूप से यह हमारे पाटन क्षेत्र छत्तीसगढ़ मॉडल के रूप में दिखाई देने वाला है जिसको अमली जामा पहनाने का कार्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है यह कार्य करने का प्रथम प्रयास ग्राम पंचायत आगेसरा के युवा सरपंच द्वारा गांव के युवाओं के लिए प्रारंभ किया गया है जिसे आज छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ में लागू करने के लिए नीति निर्देशन तैयार किया गया है।
समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास पूरे छत्तीसगढ में
ग्राम पंचायत द्वारा किए जाने वाला प्रथम पंचायत माना जाता है स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए गए इस प्रयास से युवा सरपंच रमाकांत साहू एवं समस्त ग्राम वासी बहुत में खुशी का विषय माना है।