छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा प्रकरणों की सुनवाई 15 एवं 16 जनवरी को


दुर्ग, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं सदस्य के द्वारा 15 एवं 16 जनवरी को दुर्ग के प्रेरणा सभाकक्ष बालगृह परिसर 5 बिल्डिंग महिला बाल विकास कार्यालय में प्रातः 11 बजे से महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित विभिन्न 35 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।

::000::