नितीन रोकड़े की खबर
*एस्मा लगाने की बात कर डरा रहे अधिकारी कर्मचारियों को*
*भाजपा के आरोपों पर वरिष्ठ कांग्रेसी ने लगा दी मुहर महेश गागड़ा बोले, ‘‘ भ्रष्टाचार की इंतेहा कर दी विधायक ने* ’’
बीजापुर/ जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में आज प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने वर्तमान में रैली के लिए जिस तरह पाबंदी लगाई गई है उस पर कहा कि आजाद देश में स्वतंत्र लोगों को प्रतिबंध लगाकर पूरी तरह से लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है । भाजपा नेताओं ने कहा है कि वे जिन मुद्दों को लेकर लगातार विधायक पर आरोप लगाते रहे हैं, उन आरोपों पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं छग युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह ने मुहर लगा
दी है।
पार्टी कार्यालय में पूर्व वन मंत्री महेश
गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार एवं उपाध्यक्ष लवकुमार रायडु ने पत्रकारों से चर्चा में आरोप लगाया कि मेन रोड पर कई
स्थानांे पर यात्री प्रतिक्षालय रमन सरकार के कार्यकाल के दौरान बनाए गए थे। अब कुछ दिनों पहले इन्हीं प्रतिक्षालयों पर सीएम एवं विधायक की तस्वीरें लगा दी गईं। इन्हें नया बताकर तीन लाख पंद्रह हजार रूपए
निकाल लिए गए। इसमें टेण्डर प्रक्रिया कहीं भी नहीं है। नगर के
ऐतिहासिक धरोहर जनपद स्कूल को तोड़ दिया गया और यहां सी मार्ट बनाया जा रहा है। जल्दबाजी में इसे बनाया जा रहा है ताकि सीएम भूपेश बघेल के करकमलों से इसका उदघाटन कराया जा सके। भाजपा नेताओ
का कहना है कि इसे इतनी जल्दबाजी में बनाया जा रहा है कि इसकी गुणवत्ता का भी ख्याल नहीं रखा गया है। तकनीकी तौर पर ये ठीक नहीं है। यहां तक कि क्यूरिंग भी नहीं हो रही है। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल में तब्दील किया जा रहा है। अभी यहां दर्ज संख्या 270 है। अब सीटें सीमित कर 40 की जा रही हैं। इससे गरीब तबके के बच्चों को दाखिले में दिक्कत होगी। भाजपा नेताओं ने यह भी तोहमत लगाई कि जिले में नलकूप खनन पंचायतों में किया जा रहा है और सरपंच-सचिवों से कमीषन लिया जा रहा है। इसमंे विधायक का सीधा हस्तक्षेप है। छग में धार्मिक एवं राजनैतिक आंदोलनों को कुचलने इन पर पाबंदी लगाई जा रही है। ये। लोकतांत्रिकअधिकारों का हनन है। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी।
रायडु से सुरक्षा छिनी भाजपा नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस मे रहते खुद पुलिस ने लवकुमार
रायडु को नक्सलियंों से जान का खतरा बताकर सुरक्षा दी थी। जब वे कांग्रेस छोड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने तो विधायक के इषारे पर उनकी सुरक्षा ले ली गई । पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने चेताया है कि यदि रायडु पर कोई हमला होता है तो इसके जिम्मेदार विधायक एवं एसपी हांेगे। पुलिस विधायक के इशारे में काम कर रही हैं ।