मुख्यमंत्री पहुंचे धौराभाठा में, अपैक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर के ग्राम धौराभाठा मे स्थित निवास में भव्यता से स्वागत किया गया


पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने गृह विधानसभा पाटन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। वह फेकारी में एक शादी समारोह में शामिल होंगे ।वही आज अभी थोड़ी देर पहले ही ग्राम धौराभाठा में अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर के निवास पहुंचे । बता दें कि राकेश ठाकुर के नए गृह प्रवेश के समय मुख्यमंत्री का आना अपरिहार्य कारणों से टल गया था। इस कारण से अभी राकेश ठाकुर के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर गृह प्रवेश की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे हैं।