मुख्यमंत्री महुदा में कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे अपना जन्म दिन, अपने नेता की स्वागत की तैयारी में जुटे है कार्यकर्ता, बन रहा है विशाल वॉटरप्रूफ पंडाल, बैठक कर सौपी जिम्मेदारी

बलराम यादव

पाटन। पाटन के गौरव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म हर साल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। जिसमे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल होते है। इस वर्ष आगामी 23 अगस्त को मुख्यमंत्री का जन्म दिन उत्तर पाटन के ग्राम महुदा में मनाया जाएगा। बता दे कि हर साल इस तरह का आयोजन सभी कार्यकर्ता मिलकर करते है। इस वर्ष भी आयोजन को और भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आज महुदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी को जिम्मेदारी बांटी गई जिससे कि भीड़ व्यवस्थित हो सके और क्षेत्र की जनता अपने चहेते नेता को जन्म दिन की बधाई मिलकर दे सके। बैठक आयोजन स्थल पर ही हुई। बैठक के बाद कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे विशाल वाटर प्रूफ पंडाल व अन्य तैयारी का जायजा लिया। बैठक में प्रमुख रूप से ओएसडी आशीष वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा, मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, जनपद अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा, उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी,किसान नेता राकेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष उमेश साहू, जनपद सदस्य अंशु रजक, सरपंच मनोज साहू, धर्मेंद्र साहू, अनिल चन्द्राकर, उज्ज्वल चन्द्राकर, परस साहू, सोहन वर्मा, पवन वर्मा, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।